फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 38 वर्षीय सैलून संचालक की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मोहल्ला बगला में रहने वाले 38 वर्षीय सैलून संचालक मोहम्मद शमी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचेत अवस्था में परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। हार्ट अटैक से हुई मौतों में चार लोग 35 से 38 वर्ष की आयु के थे।
विज्ञापन

मृतक मोहम्मद शमी मोहल्ले में रहने वाले आलेमीन के बेटे थे। मोहम्मद शमी के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। एक साल पहले मोहम्मद शमी की बाईपास सर्जरी हुई थी। उनके भाई आमिल सलमानी भी सैलून चलाते हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे मोहम्मद शमी घर पर मौजूद थे। तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक हुआ और वह अचेत अवस्था में गिर पड़े। तुरंत ही परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है।

आठ दिनों में हार्ट अटैक से हुई पांचवीं मौत

अमरोहा। ठंड बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक के मामले बढ़ने लगे हैं। युवा वर्ग भी इसका शिकार हो रहा है। पिछले आठ दिनों में शहर में पांच लोगों की अटैक आने से मौत हो चुकी है। जिसमें चार युवा हैं। मोहल्ला लकड़ा निवासी युवा व्यापारी नवेद असगर (35) बीते शुक्रवार की शाम को छत पर नमाज पढ़ते समय हार्ट अटैक आया था। चिकित्सक के ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मोहल्ला चकली निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी बाकर अली खां 38 वर्ष की गत शनिवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक उस वक्त पड़ा जब वह दोस्तों के पास से वापस लौट रहे थे। शहर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी 35 वर्षीय अरशद खान की रविवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ गोवा गए हुए थे। वहां उन्हें हार्ट अटैक आया। वहीं, दो दिन पूर्व मोहल्ला मोहल्ला मच्छरट्टा में प्रॉपर्टी डीलर जहीरुद्दीन अंसारी की मौत का कारण भी हार्ट अटैक बना। वहीं, शनिवार को 38 वर्षीय सैलून संचालक मोहम्मद शमी भी हार्ट अटैक का शिकार हो गए। संवाद
विज्ञापन


हार्ट अटैक से भाकियू शंकर के ब्लॉक उपाध्यक्ष की मौत

रहरा। भारतीय किसान यूनियन शंकर के गंगेश्वरी ब्लॉक उपाध्यक्ष कल्लू सिंह की 65 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। हैरानी की बात है कि उन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी। वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। शुक्रवार को शाम को वह घर पर बैठे हुए थे। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक हो गया। बेहोशी की हालत में पास के निजी अस्पताल में दिखाया। फिर वहां हसनपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अपने पीछे दो बेटे व दो बेटी छोड़ी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उनके निधन की सूचना से संगठन के पदाधिकारी ने शोक सभा आयोजित की। आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, शीशपाल सिंह, कमल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें