फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होटल में ले जाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। शादी का झांसा देकर युवक ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने दूसरी जगह शादी कर ली तो उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पति ने उसे तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की बेटी का प्रेम प्रसंग गांव के ही रहने वाले युवक से चल रहा था। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से मुकर गया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी अमरोहा नगर के रहने वाले युवक के साथ कर दी। आरोप है कि शादी के बाद भी प्रेमी उसे परेशान करता रहा। होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद पति ने उसे तलाक दे दिया। आरोपी युवक शादी करने को भी तैयार नहीं है और फोन पर लगातार परेशान कर रहा है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी रजाबुल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें