नगर निवासी सर्राफा व्यापारी विकास अग्रवाल (38) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोते समय उनकी तबीयत खराब हुई। सीने में दर्द व सांस लेने की तकलीफ होने पर परिजन उन्हें डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मोहल्ला होलीवाला निवासी व्यापारी विकास अग्रवाल नगर में ही सर्राफा की दुकान करते थे। वह शनिवार रात घर में सोए थे। परिजनों के मुताबिक सुबह चार बजे अचानक सोते समय उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन नगर के ही निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी छोड़े हैं। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत की कोई जानकारी नहीं है। इस तरह की कोई सूचना सीएचसी स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है।