फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 15 दिन में टीबी के 376 नए मरीज मिले

Thu, 06 Feb 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में टीबी के 376 नए मरीज मिले हैं। विभागीय अधिकारियों ने इन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। मरीजों में सबसे अधिक वह लोग शामिल हैं, जो अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

सरकार ने 2025 में देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में टीबी के मरीजों को घर-घर जाकर खोजा जा रहा है। टीबी का मरीज चिह्नित होने पर उसका निक्षय पोषण योजना में पंजीकरण किया जाता है। नि:शुल्क इलाज के साथ उसके खाते में पोषण के लिए रुपये दिए जाते है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनवरी से जिले में 100 दिन टीबी जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए टीम में लगाई गई हैं।
15 दिन के अभियान में 376 नए टीबी मरीज मिले हैं। इसे लेकर प्रक्रिया लगातार चल रही है। टीबी के सामने आए नए मामलों में अधिकतर मरीज अन्य रोगों से भी पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के एक्सरे किए जा रहे हैं। एक्सरे में टीबी होने की संभावना नजर आने पर उन लोगों के टीबी टेस्ट भी किए जा रहे हैं, ताकि रोग की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन

अभियान में उन लोगों की जांच भी जा रही है, जो पांच साल में टीबी से पीड़ित पाए गए थे और इलाज के बाद टीबी को हराकर स्वस्थ हो गए थे। ऐसे लोगों के परिवार सदस्यों की टेस्टिंग भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक टीबी के करीब 2200 मरीज पुराने हैं। जबकि, 376 मरीज नए मिले हैं। जिले में अब तक टीबी के मरीजों की संख्या 2576 हो गई है। अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें