फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्वतंत्रता दिवस पर 37 पुलिसकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसपी लखन सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता व अखंडता बनाए रखने और दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 37 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह को दिया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह निरीक्षक ओमबीर सिंह, निरीक्षक (लिपिक) संजीव मलिक, उपनिरीक्षक कुमरेश त्यागी और मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को दिया गया। प्रशंसा चिन्ह (रजत) आदमपुर थाना प्रभारी कोमल को प्रदान किया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए यूपी-112 के 12 पीआरवी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के लिए चयनित किया गया। इनमें निरीक्षक बालेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, सब कमांडर नरेंद्र कुमार, पायलट कृष्णा, कमांडर सूर्यकांत, पायलट योगेंद्र सिंह, कमांडर देवेंद्र सिंह, कमांडर रवि चौहान, सब कमांडर महेश चंद्र, सब कमांडर अमित कुमार, मदन सिंह और पायलट पंकज कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट विवेचना, अपराध अनावरण, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, साइबर जागरूकता और पुलिस कार्यों में योगदान के लिए 19 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें सीओ हसनपुर पंकज कुमार त्यागी, सीओ धनौरा अंजलि कटारिया, निरीक्षक करनपाल सिंह, महिला उपनिरीक्षक पारूल चौधरी और उपनिरीक्षक (लिपिक) अनिल सुमन समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें