फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छुट्टी के दिन हुए 37 बैनामे 22 लाख का राजस्व लाभ

Mon, 29 Sep 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्योहारी मौके और सर्किल रेट की बढ़ोतरी से पहले रविवार को भी निबंधन कार्यालय खोले गए। इस दौरान जिलेभर में कुल 37 बैनामे हुए जिनसे करीब 22 लाख रुपये का राजस्व सरकार को मिला है।
विज्ञापन

सर्किल रेट बढ़ने से पहले त्योहारी मौके के साथ-साथ 20 हजार रुपये से अधिक के निबंधन शुल्क का भुगतान अनिवार्य रूप से ऑनलाइन किए जाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए रविवार को भी सभी निबंधन कार्यालय खोले जाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिले में इस मौके पर कुल 37 बैनामे किए गए। सबसे अधिक 22 बैनामे अमरोहा में किए गए। इसके अलावा हसनपुर में सात, नौगांवा सादात में चार व मंडी धनौरा में भी चार बैनामे किए गए।
निबंधन कार्यालय के अनुसार इससे लगभग 18 लाख रुपये का राजस्व सरकार को प्राप्त हुआ है। जिससे अमरोहा में 9.12 रुपये के स्टांप शुल्क के साथ 2.51 लाख रुपये की फीस, नौगांवा सादात में 3.21 लाख रुपये के स्टांप शुल्क के साथ 51320 रुपये की फीस, धनौरा में 1.41 लाख रुपये के स्टांप शुल्क के साथ 36450 रुपये की फीस के रूप में राजस्व मिला है। वहीं हसनपुर में 4.92 लाख रुपये के स्टांप व 83970 रुपये का राजस्व फीस के रूप में प्राप्त हुआ है। एआईजी स्टांप अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि रविवार को भी निबंधन कार्यालय खोले जाने के आदेश एडीएम वित्त व राजस्व की और से जारी किए गए थे। जिसके बाद लोग छुट्टी के बाद भी बैनामा की प्रक्रिया कराए जाने का लाभ ले सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें