फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार लूटकांड का छठवें मुख्य आरोपी संजू की निशानदेही पर 367 ग्राम चांदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनार लूटकांड के छठवें आरोपी को पुलिस ने जेल से रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर लूटी गई चांदी बरामद की है। उसके कब्जे से 367 ग्राम चांदी बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसे फिर से न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही छह बदमाशों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

नगर के सराफा में 11 मई की सुबह करीब सवा नौ बजे दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोहन ज्वैलर्स की दूसरी मंजिल पर मोहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी सुनार विट्ठल राव को तमंचे के बल पर बंधक बना लूटपाट की थी। बदमाश अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने सुनार विट्ठल राव के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद बदमाशों ने विट्ठल राव के हाथ-पैर बांधने के बाद उनके मुंह में कागज ठूसकर फरार हो गए थे। बदमाश लूटे गए जेवर को बैग में भरकर ले गए थे।
25 मई को इस घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार आरोपियों में मोहल्ला मछरट्टा निवासी आशेकीन कुरैशी, दिल्ली के थाना सीलमपुर के शांतिनगर निवासी आसिफ, मोहल्ला मजापोता निवासी अजहर, मोहल्ला चिल्ला निवासी आमिर शामिल थे। घटना को अंजाम देकर उनके दो साथी सचिन और संजू निवासी मनोहर कालोनी थाना व कस्बा हस्तिनापुर फरार हो गए थे। 25 जून की रात को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने सचिन के एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जबकि लूटकांड का छठवां मुख्य आरोपी संजू फरार था। उसके खिलाफ मेरठ में भी 13 मुकदमे दर्ज हैं। लिहाजा संजू ने 17 जून को मेरठ अदालत में समर्पण कर दिया था, जहां से वह जेल चला गया था। लेकिन 23 जून को पेशी के दौरान अमरोहा पुलिस की मांग पर बदमाश संजू को मुरादाबाद की जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस ने उसे चौबीस घंटे की रिमांड पर लिया था। जिसके बाद संजू की निशानदेही पर पुलिस ने हस्तिनापुर स्थित उसके गांव में जंगल से 367 ग्राम चांदी बरामद की। प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि रिमांड पर लिए सुनार लूट कांड के छठवें मुख्य आरोपी से फिर से न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें