फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 36 बीएलओ ने नहीं किया लॉगिन, एसडीएम नाराज

Thu, 18 Sep 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कार्य चल रहा है। पंचायत चुनाव के लिए पहली बार पुनरीक्षण अभियान में ई-बीएलओ एप का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन बीएलओ को एप पर लॉगिन करने में लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभियान को लगभग एक माह बीतने के बाद भी अमरोहा तहसील के 36 बीएलओ ने एप पर लॉगिन ही नहीं किया जिसके बाद एसडीएम ने सख्ती करते हुए सभी बीएलओ की क्लास लगाते हुए लॉगिन करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

जिलेभर की 576 ग्राम पंचायतों में निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 19 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 29 सितंबर तक चलाया जाएगा जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हुए वोट बना रहे हैं। साथ ही मृतकों के वोट सूची से हटाए जा रहे हैं। अभियान के तहत ही मतदाता संशोधन भी करा सकते हैं। अभियान के लिए जिले भर में कुल 799 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 88 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के लिए हो रहे पुनरीक्षण अभियान में इस दफा पहली बार ई-बीएलओ एप का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके तहत बीएलओ को ई-बीएलओ एप पर ही मतदाताओं की एंट्री करनी है। 50 फीसदी से अधिक एंट्री एप के माध्यम से करने पर बीएलओ को पुरस्कृत करने का निर्णय भी लिया गया है लेकिन इसके बाद भी बीएलओ एप पर लाॅगिन नहीं कर रहे हैं।

एसडीएम ने लॉगिन करने के दिए निर्देश

अमरोहा तहसील में भी एसडीएम सदर शैलेष कुमार दुबे ने चार्ज लेने के बाद अभियान की समीक्षा की तो 36 बीएलओ ऐसे मिले, जिन्होंने एप पर अभी तक लॉगिन ही नहीं किया। इस पर एसडीएम ने ऐसे बीएलओ को तलब कर लिया और सभी को एप पर लॉगिन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बताया कि सभी बीएलओ को लॉगिन करने के निर्देश दिए गए हैं। लॉगिन न करने वाले बीएलओ कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें