निजी कंपनी के केमिस्ट के घर में दीवार फांदकर दाखिल हुए चोर 32 हजार रुपये व जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव होशंगपुर गुर्जर निवासी सुमित चौधरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में केमिस्ट के पद पर नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ रिश्तेदारी में संभल के मन्नीखेड़ा गांव गए थे। इस दौरान चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए। चोर संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 32 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
मंगलवार को उन्हें रुपयों की जरूरत हुई। जब संदूक का ताला खोलना चाहा तो वह टूटा मिला। उसमें रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।