फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दावे हुए धड़ाम, हाईवे डेढ़ घंटे रहा जाम

Thu, 30 Jan 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर ब्रजघाट में  गंगा पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर रूट डायवर्जन किए जाने के दावे हवाई साबित हुए। सुबह से ही भारी व बड़े वाहन हाईवे पर गुजरे तो जाम की स्थिति बन गई। समस्या तब और बढ़ गई जब ब्रजघाट पुल पर ट्रक खराब हो गया।
देखते ही देखते मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गजरौला की ओर ढाई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम लगते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने और जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा मंगलवार रात 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू करने की घोषणा की गई थी। जिसके तहत हाईवे पर भारी व बड़े वाहनों को एंट्री पर रोक लगाने की बात कही गई थी। ब्रजघाट पर अमरोहा के अलावा मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, दिल्ली के अलावा दूरदराज के श्रद्धालु पहुंचते हैं।
बुधवार को मौनी अमावस्या पर रूट डायवर्जन के सभी दावे हवाई नजर आए। ब्रजघाट गंगा पुल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ अपने वाहनों से आने लगी। दिन बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या में इजाफा हो गया। जिससे हाईवे पर भीड़ बढ़ गई। उसके बाद करीब 11 बजे ब्रजघाट गंगा पुल पर ट्रक खराब हो गया। हापुड़ जिले की सीमा में ट्रक खराब होने पर वाहनों के पहिये थम गए। उसके बाद जाम लग गया।
विज्ञापन

करीब करीब डेढ़ घंटा बाद 12:30 जाम खुला। इस दौरान यातायात को संभालने में पुलिस को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि सुबह के समय यातायात सामान्य रहा, जिसके चलते रूट डायवर्जन लागू करने की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि, ब्रजघाट पुल पर ट्रक खराब होने से जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें