फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लखनऊ महोत्सव में जाएंगी 32 बसें, यात्री झेलेंगे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 24 दिसंबर को प्रदेश सरकार के लखनऊ में आयोजित होने वाले महोत्सव में अमरोहा डिपो की 32 बसें जाएंगी। इसके बाद मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बिजनौर सहित कई रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हो जाएगा। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। अमरोहा समेत मुरादाबाद मंडल से 250 रोडवेज बस लखनऊ महोत्सव के लिए मांगी गई हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में 24 से प्रदेश सरकार की ओर से महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भर के लोग इसमें शामिल होने के लिए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने सभी जिलों से रोडवेज बसों की डिमांड की है। मालूम रहे कि अमरोहा डिपो की 32 बसें महोत्सव में जाएंगी। अमरोहा डिपो में 95 बसें हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है।
बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। 17 अक्तूबर से अमरोहा रोडवेज डिपो से रोजाना नोएडा के लिए बस का संचालन शुरू किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें