अमरोहा। टीकाकरण के चलते बुधवार को जनपद के 57 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 3162 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। कोविड नियमों के साथ 18 प्लस वाले 1409 लोगों और 45 प्लस वाले 1753 लोगों ने टीका लगाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल में टीबी क्लीनिक समेत 57 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। सभी बूथों पर 57 व्यक्तियों ने कोविड बचाव का टीका लगवाया है। इसमें इसमें 18 प्लस वाले 1409 लोगों और 45 प्लस वाले 1753 लोग शामिल हुए हैं।