फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी की अंतिम दिन की परीक्षा में 316 अभ्यर्थी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक स्कूलों में इंटर की कक्षाओं में विभिन्न विषयों के लिए अर्हता के लिए पीजीटी की परीक्षा बुधवार को दूसरे दिन हुई दोनों पालियों में कुल 316 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दो दिनों में कुल 681 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई है। डीएम ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया। शाम को उत्तर पुस्तिका को सील कर मूल्यांकन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के पांच केंद्रों में कुल 1,961 अभ्यर्थियों का पंजीयन था, जिसके सापेक्ष कुल 1,645 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 408 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 425 के सापेक्ष 357 ने परीक्षा दी। इनके अलावा द्वितीय पाली में 1,056 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 880 ने परीक्षा दी, जबकि 176 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरू हुई। राजकीय इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 404, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 398 और आईएम इंटर कॉलेज में 96 के सापेक्ष 78 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें