फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा की सफलता को बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भाजपा की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक से पंद्रह दिसंबर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी के आवास पर आयोजित बैठक में पदयात्रा की सफलता की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि टोलियां बनाकर पूरी विधानसभा में गांव-गांव प्रत्येक दरवाजे पर कार्यकर्ता भ्रमण करेंगे। सरकार द्वारा लाभ लेने वाले लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा बूथ अध्यक्षों से भी संपर्क किया जाएगा।
लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर नए सदस्य बनाने का काम करेंगे। विधानसभा पदयात्रा प्रमुख सुरभित गुप्ता ने कहा कि पदयात्रा की पूरी तैयारी कर ली गई है। शनिवार को नुमाइश ग्राउंड से पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें