फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने से भिड़ीं बाइकें तीन की मौत, महिला गंभीर

Fri, 17 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बछरायूंथाना क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस शवों को गजरौला सीएचसी ले आई। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

गजराैला की आवंतिका नगर निवासी उमेश चंद्र शर्मा (45) पत्नी के साथ बाइक से अपने पुस्‍तैनी गांव बछरायूं से देर रात वापस आ रहे थे। इधर, नौशाद (42) पुत्र उम्‍मेद अपने साथी गुड्डू के साथ्‍ा बाइक पर गजरौला से वापस बछरायूं जा रहा था। इस बीच जोगीपुरा गांव के पास दोनों बाइकों में आमने- सामने से जबरदस्‍त टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में एक बाइक सवार उमेश चंद्र शर्मा आैर दूसरी पर सवार नौशाद और उसके साथ्‍ाी गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश की पत्‍नी सुमन गंभ्‍ाीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को गजरौला सीएचसी मंे भिजवा दिया, साथ्‍ा ही घायल सुमन को भ्‍ार्ती कराया। बताया जाता है कि मरने वाले हेल्‍मेट नहीं लगाए थे।

इधर, हादसे की सूचना पाकर मरने वालों के परिजन गजरौला सीएचसी पहुंच गए। दोनों में कोहराम मच गया। घायल महिला की हालत भी नाजुक बताई जाती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें