फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाश दबोचे, पांच भागे

Sat, 11 Feb 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्वाट और देहात थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात लूट, डकैती करने वाले तीन शातिर बदमाशों को दबोचने में कामयाबी पाई है, जबकि पांच बदमाश भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, बदमाश जोया में लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। 
विज्ञापन


कहा कि, बदमाशों ने सर्किल के अलावा कई थाना क्षेत्रों में वारदात कबूल की हैं। इनसे रुपये, सोने चांदी के आभूषण, मोबाइल, मंगलसूत्र बरामद किए हैं। एसपी, एएसपी ने शुक्रवार दोपहर पुलिस कार्यालय केे सभागार में प्रेस कान्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया। उन्होंने स्वाट और पुलिस को पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक डा.शिवा शिंपी चन्नप्पा और अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात स्वाट टीम प्रभारी उदय प्रताप सिंह और देहात थानाध्यक्ष मोहित चौधरी को सूचना मिली कि बंबूगढ़-कांकर सराय मार्ग स्थित पंडकी प्राथमिक विद्यालय के पास कुछ बदमाश खड़े हैं। हथियारों से लैस बदमाश क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देेने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन


सूचना पाकर थाना पुलिस और स्वाट ने मुशाहिद पुत्र छोटे धनुपुरा पाकबड़ा, देहात थाना क्षेत्र के धनौरी अहीर गांव निवासी इब्राहिम पुत्र अख्तर व इसी गांव के वसीम पुत्र रसीद को गिरफ्तार कर लिया। इनके पांच साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस अफसरों के मुताबिक बदमाश शातिर अपराधी हैं। बाहरी छोर पर घरों में लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। रात भी जोया में लूट करने जा रहे थे। 
एसपी ने थाना पुलिस और स्वाट टीम की हौसलाअफजाई करते हुए पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ देहात मोहित चौधरी, स्वाट टीम प्रभारी उदय प्रताप सिंह, दारोगा श्याम वीर सिंह, सिपाही जितेंद्र तोमर, परवेज आलम, विजय शर्मा, अनिल कुमार, पुरुषोत्तम यादव, योगेश तोमर, विवेक कुमार, अरशद खान शामिल थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें