फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अंग्रेजी हुकूमत के दौर में जन्मे पांच लोगों के भी बना दिए गए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल चौहान
विज्ञापन

अमरोहा। जोया ब्लॉक की ग्राम पंचायत तोफापुर में पंचायत सचिव अमरजीत सिंह की आईडी हैक कर 498 लोगों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जालसाजों ने अंग्रेजी हुकूमत के दौर में जन्मे पांच लोगों से लेकर इसी साल जन्मे नवजात शिशुओं तक के जन्म प्रमाणपत्र बनाए हैं। सबसे पुरानी जन्मतिथि तीन फरवरी 1939 दर्ज है, जबकि सबसे नई जन्मतिथि 15 अगस्त 2026 है।
रिकॉर्ड के मुताबिक, मिश्री के पिता का नाम विशेश्वर अहीर और जन्मतिथि तीन फरवरी 1939 दर्ज है। इसके अलावा 1944, 1945, 1946 और 1947 में जन्मे लोगों के नाम से भी प्रमाणपत्र बनाए गए हैं। इन लोगों के जीवित होने की भी पुष्टि नहीं है। वहीं, सबसे कम उम्र के बच्चों में प्रांजल और प्रीतेश कुमार के नाम दर्ज हैं। दोनों की जन्मतिथि 15 अगस्त 2026 और पिता का नाम विजय कुमार है। अप्रैल, मई, जून और अगस्त 2026 में जन्मे अन्य बच्चों के प्रमाणपत्र भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

रिकॉर्ड में 1950 से 2000 के बीच जन्मे 103 महिला-पुरुष और 2001 से 2010 के बीच जन्मे 60 लोग शामिल हैं। छह और सात अक्तूबर 2026 को हैक की गई आईडी से बने 498 प्रमाणपत्रों में 256 पुरुष और 244 महिलाएं दर्ज हैं। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद जन्मतिथियों, संबंधित लोगों के मूल निवास और पंजीकरण के आधार की जांच की जा रही है। (संवाद)
-
सबसे ज्यादा उम्र वाले लोग
नाम जन्मतिथि पिता का नाम
मिश्री 3 फरवरी 1939 विशेश्वर अहीर
स्वामी नाथ सिंह 17 फरवरी 1944 बहालि सिंह
रामदुलारी देवी 5 जून 1945 सतीराम
सुदर्शन साह 7 जून 1945 बनारसी साह
रामजीत शर्मा 1 जुलाई 1946 महावीर शर्मा
संजाफी 4 सितंबर 1946 हरख
मोतीलाल शर्मा 22 दिसंबर 1947 शिव बच्चन शर्मा
मूक्बुला बीबी 2 सितंबर 1950 अदालत मियां
अब्दुल अमीन खान 1 जनवरी 1951 अब्दुल हमीद खान


सबसे कम उम्र वाले बच्च
नाम जन्मतिथि पिता का नाम
प्रांजल 15 अगस्त 2026 विजय कुमार
प्रीतेश कुमार 15 अगस्त 2026 विजय कुमार
अणवी कश्यप 6 अगस्त 2026 शनी कश्यप
शिवांश 3 अगस्त 2026 विकास
आड्वीक मिश्रा 1 अगस्त 2026 सनी मिश्रा
प्रिया कुमारी 5 जून 2026 रवींद्र कुमार
हुमाइरा सैफी 7 मई 2026 एजाज
हनूवंश किशोर यादव 24 अप्रैल 2026 लभ्या कांत यादव
-
12 अक्तूबर को भी जारी हुए दो बच्चियों के जन्म प्रमाणपत्र
तोफापुर ग्राम पंचायत में छह और सात अक्तूबर को 498 लोगों के जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के बाद 12 अक्तूबर को भी दो बच्चियों के प्रमाणपत्र बनाए गए। इनमें 17 जनवरी 2026 को जन्मी अग्याशा पुत्री राहुल और चार दिसंबर 2025 को जन्मी वर्तिका पुत्री अनुज कुमार चहल शामिल हैं। रिकॉर्ड के अनुसार, अग्याशा के प्रमाणपत्र में पता दर्ज नहीं है, जबकि वर्तिका के प्रमाणपत्र पर तोफापुर पोस्ट भवानीपुर, जोया का पता है।
विज्ञापन


498 जन्म प्रमाणपत्रों पर एक ही पंजीकरण संख्या
जालसाजों ने जन्म प्रमाणपत्रों में जन्म स्थान के कॉलम में हाउस और अदर जैसे शब्द लिखे हैं, जबकि सूचनादाता के नाम-पते वाले कॉलम में एक्सवाईजेड दर्ज है। प्रमाणपत्रों पर अलग-अलग नाम-पते भी हैं। पंचायत सचिव को प्रमाणपत्र डाउनलोड कर देखने के बाद ही पता चला कि देश के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के जिलों के नाम-पते पर प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। हैरानी की बात है कि सभी 498 प्रमाणपत्रों पर एक ही पंजीकरण संख्या बी2026090477500000059 दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें