फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उत्तर प्रदेश में बनाए गए 270 जन्म प्रमाणपत्र, सिक्किम, आंध्र पदेश और चड़ीगढ़ में एक-एक बने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तोफापुर ग्राम पंचायत की हाईडी हैक कर सबसे ज्यादा जन्म प्रमाणपत्र प्रदेश के विभिन्न जिले में 270 लोगों के बनाए गए। जबकि सिक्किम, चंडीगढ़ और आंध्रप्रदेश में एक-एक प्रमाणपत्र बनाया गया।
विज्ञापन

आईडी हैक कर प्रमाणपत्र बनाने में प्रदेश के बाद बिहार में 72, झारखंड में 56, दिल्ली पं. बंगाल में 15, दिल्ली चार, राजस्थान, दो, हिमाचल प्रदेश छह, मध्य प्रदेश नौ, हरियाणा 16, कर्नाटक 15, महाराष्ट्र 13, पंजाब सात, उत्तराखंड दो, आसाम आठ, तेलंगाना तीन और छह प्रमाणपत्र अन्य बनाए गए हैं। इसमें किसी प्रदेश का नाम नहीं है। इसके पीछे कोई सोची समझी रणनीति है। सवाल उठता है कि दो दिन में इतने प्रमाणपत्र बनाने का उद्देश्य क्या है। आखिर इनके बनने से क्या लाभ लिया जा सकता है। तमाम ऐसे सवाल है। जिन बिंदुओं पर जांच हो तो उसके बाद ही पता चल पाएगा। संवाद
.......
दो अक्तूबर के बाद से नहीं बने जन्म प्रमाणपत्र
अमरोहा। शासनादेश जारी किया गया कि एक अक्तूबर 2026 के बाद से दो साल पुराने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र न्यायायाल से अनुमति लेने के बाद ही बनाए जाएंगे लेकिन सीएमओ ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया। इसकी वजह से जिले भर में करीब एक हजार प्रमाणपत्र बनने के लिए पड़े हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग संबंधित ब्लॉकों में अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र होना जरूरी है। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि सभी सीएचसी प्रभारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। सीएमओ कार्यालय में किसी भी स्तर पर कोई प्रमाण पत्र लंबित नहीं है। संवाद
विज्ञापन

........
स्वास्थ्य विभाग जारी करता है आईडी
अमरोहा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईडी जारी की जाती है और वही इसकी निगरानी करता है लेकिन इतने प्रमाणपत्र जारी हो गए और विभागीय अधिकारियों को भनक नहीं लगी। पंचायत सचिव का क्लस्टर बदलने पर संबंधित कर्मचारी का मोबाइल नंबर अपडेट करने का अधिकारी का भी इनका ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें