फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे मंगरौला में फ्लाईओवर के लिए 26 पिलर हुए तैयार

Fri, 05 Apr 2024 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान गांव मंगरौला में फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर के लिए 26 पिलर बनाए गए हैं। 26 पिलर के ऊपर से फ्लाईओवर गुजरेगा। कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जा रहा है। हसनपुर तहसील के पच्चीस गांवों से होकर 24 किमी की दूरी में गंगा एक्सप्रेस का दायरा रहेगा। इसके लिए कार्य तेजी से चल रहा है। पिपलौती, उझारी, मिर्जापुर में फ्लाईओवर काफी समय पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं। उनके नीचे से वाहनों आवागमन भी शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा बड़ा एवं मुख्य फ्लाईओवर गांव मंगरौला में बनाया जा रहा है। जिले में यहीं पर गोल चक्कर एवं टी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। जिससे गंगा एक्सप्रेस वे पर सफर करने के लिए क्षेत्र से वाहनों को ले जाया जा सकेगा। जबकि वहनों को यहीं से वापस लाया भी जा सकेगा। मंगरौला में फ्लाईओवर के लिए 26 पिलर बनाए गए हैं। इन पिलराें पर बीम डालने का कार्य भी शुरू हो गया है। जबकि गंगा एक्सप्रेस-वे पर काली सड़क बनाने का कार्य भी लगभग 40 प्रतिशत हो चुका है। तहसीलदार सुदीप कुमार कहना है कि मंगरौला में फ्लाईओवर बनाने के लिए पिलर बन गए हैं। इनके ऊपर बीम डालने का कार्य भी शुरू हो गया है। तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें