अमरोहा। जिले में खाद की किल्लत कुछ हद तक दूर हो सकेगी। जिले में पहुंची 26 सौ मीट्रिक टन खाद का वितरण समितियों को शुरू करा दिया गया है। खाद से गेहूं व सरसों आदि की बोआई की तैयारी कर रहे किसानों को इससे राहत मिलेगी।
रबी सीजन की फसलों की बोआई को लेकर जिले में खाद की मांग बढ़ रही थी। किसान खाद को लेकर काफी परेशान थे। बाजार में निजी दुकानों से किसानों को महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा था। लेकिन अब खाद की रैक पहुंचने से किसानों को राहत मिल सकेगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में डीएपी व एनपीके खाद पहुंच गया है। 26 सौ मीट्रिक टन खाद की रैक जिले में पहुंचने के बाद उसका वितरण भी शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 13 सौ मीट्रिक टन इफ्को व 13 सौ मीट्रिक टन खाद कृभकों का पहुंचा है। जिससे गेहूं, आलू व सरसों आदि की बोआई की तैयारी कर रहे किसान सहकारी समितियों से खाद प्राप्त कर सकते हैं।