फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मेधावियों को मिले टैबलेट व 21-21 हजार रुपये के चेक

विज्ञापन
मरोहा में टैबलेट और चेक के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों को स्मार्ट फोन और 21-21 हजार रुपये का चेक दिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के हौसले को बढ़ाया गया। उन्हें मनोयोग से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने भी अच्छे तरह से पढ़ाई करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने सफलता हासिल करने के टिप्स दिए। कहा कि शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है यह शिक्षा ही आगे ले जाएगी, जिस तरह से आप ने मेहनत किया है आगे भी ऐसा ही जज्बा बरकरार रखें। आगे भी परिश्रम के साथ पढ़ाई करें। सामाजिक और नैतिक गुण का निर्वाह करें। प्रतियोगी भावना के साथ पढ़ाई करें। सहपाठियों को भी पढ़ाई में सहयोग करें। माननीय विधायक हसनपुर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में कोशिश हमेशा आगे बढ़ने की करनी चाहिए यह आपके जीवन की सफलता की पहली सीढ़ी है इसीलिए अभी से लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसी के हिसाब से कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि समस्याएं सभी के जीवन में आती हैं परंतु उनसे लड़ते हुए हमें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने कहा कि जीवन में अनुशासन जरूरी है। सभी काम अनुशासित तरीके से करे। सभी बच्चों में प्रतिभा होती है, जरूरत है उसे तराशने की।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के बाद भविष्य के सपने को साकार करने की चुनौती बढ़ जाती है। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा, खुर्शीद हैदर जैदी, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, प्रेम सिंह सैनी, डॉ. रविंद्र शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन

यह है मेधावी
---------
हाईस्कूल
1-अंशिका सिंह
2-अमित कुमार
3-रूपाली और अंजलि कुमारी
4-खुशी चौधरी और धीरज सहोता
5-आदित्य सक्सेना, दीपांशी और अंजलि
6-पलक कंसल और छरित शर्मा
इंटर
1-मयंक चौधरी
2-कनिक
3-विवेक शर्मा
4-अर्जुमन्द मसरुर
5-हिमांशी
6-रुश्दा रहमान
7-आयुषी चौधरी
8-स्वाति
9-विकास धारीवाल और अखिलेश सिंह
मेधावियों से बातचीत
डॉक्टर बनना सपना है। इसके लिए तैयारी कर रही हूं। चेक के रुपये से पढ़ाई में आसानी रहेेगी। डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करुंगी। अर्जुमंद मसरुर
इंटर की पढ़ाई कर रही हूं। टैबलेट से पढ़ाई में सहायता मिलेगी। पुरस्कार राशि को आगे की पढ़ाई में खर्च करेंगे। भविष्य संवारने में जी तोड़ मेहनत करुंगी। पलक कंसल
टैबलेट मिलने से बहुत खुशी हो रही है। इसका सदुपयोग करुंगी। बच्चों को चाहिए कि मनोयोग से पढ़ाई करें। ताकि कॅरियर संवर सके।
अंजलि, छात्रा
बीएससी गणित से पढ़ाई कर रहा हूं। अभी ध्यान बीएससी पूरा करने पर है। टैबलेट से पढ़ाई में भी सहूलियत मिलेगी। खरीदने का इरादा था लेकिन अब इनाम मिल गया है। मयंक चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें