फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 का चुनाव देश, प्रदेश व समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण : महबूब अली

Thu, 19 Oct 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोक लेखा समिति के चेयरमैन, सदर विधायक महबूब अली ने कहा कि लोकसभा चुनाव अब बेहद करीब है। 2024 का चुनाव देश, प्रदेश व समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

विधान सभा के जोनल, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। सदर विधायक महबूब अली ने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता पूर्णरूप से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी थी। प्रदेश की जनता 2022 की तरह ही 2023 में साबित कर रही है कि जनता के दिलो में सपा को सत्ता दिलाने की जबरदस्त ललक है। खतौली, मैनपुरी लोकसभा व घोसी विधानसभा का चुनाव इसका बेहतरीन उदाहरण है। लोकसभा का चुनाव देश के साथ-साथ प्रदेश का भी भविष्य तय करेगा। मतदान सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक चलेगा। किसी वोटर का वोट ना काट पाए, प्रत्येक नौजवान बच्चे, बच्ची (18 वर्ष) का वोट हर हाल में बन जाए। इस दौरान पूर्व एमएलसी परवेज अली, सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव,चंद्रपाल सैनी, डाॅ. आफताब सैफी, शशीकांत गोयल, वीरभान सिंह यादव, मुख्तार नकवी, नासिर सिद्दीकी, नसीम खॉ, रामौतार शर्मा, सादिक पहलवान, इकरार अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें