फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी में एक युवक ने घरेलू विवाद में पेड़ से लटक कर जान दे दी। युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह एक बाग में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजन रोते पीटते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

ढयोटी गांव निवासी एक युवक पशुओं के बाल काटने का काम करता था। बताया जाता है कि पत्नी से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार रात को भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था।
युवक घर से निकला और बृहस्पतिवार सुबह ग्राम ततारपुर को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बाग में पेड़ से लटका हुआ शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित अनुरोध पर शव उनको सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें