फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध कॉलोनियों पर कसेगा शिकंजा, 25 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन सख्त है। डीएम के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र द्वारा अवैध कॉलोनियों का चिह्नीकरण भी शुरू कर दिया गया है। वहीं, पिछले तीन माह में 25 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। साथ ही इनका ध्वस्तीकरण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अमरोहा शहर के लिए महायोजना को शासन की मंजूरी के बाद विनियमित बोर्ड की मंजूरी की मुहर लग चुकी है। इसके बाद शहर को बेतरतीब तरीके से बसाने वाले कॉलोनाइजर प्रशासन के रडार पर आ गए हैं। डीएम ने भी शहर में अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद विनियमित प्राधिकारी एसडीएम सदर ने जेई के साथ मिलकर अवैध कॉलोनियों का चिह्निकरण शुरू किया था। शहर में करीब 80 से अधिक ऐसी कॉलोनियां हैं, जिनकी बिना ले-आउट पास कराए प्लॉटिंग की जा रही है।
इन कॉलोनियों में सुविधा के नाम पर खरीदारों को ठगा जा रहा है। कॉलोनियों में न तो बिजली और पानी की सुविधा है, और न ही सड़कें बनाई जा रही हैं। निर्धारित एरिया में पार्क की भूमि भी नहीं छोड़ी गई। चिह्निकरण के बाद विनियिमित क्षेत्र प्राधिकारी द्वारा कई कॉलोनाइजरों को नोटिस दिए जाने की कार्रवाई भी की जा चुकी है। हाल ही में विनियमित क्षेत्र की टीम ने कई अवैध कॉलोनियों में प्लॉटिंग को ध्वस्त भी कराया है।
विज्ञापन

शासन को भी भेजी जा चुकी अवैध कॉलोनियों की सूची
अवैध कॉलोनियों को लेकर तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह ने भी जांच के बाद सूची तैयार कराई थी। उनकी जांच में करीब 80 से अधिक कॉलोनियां अवैध पाई गई थी। इस सूची को शासन को भी भेजा गया था। अब फिर से अवैध कॉलोनियों को लेकर सख्ती शुरू होने के बाद कॉलोनाइजरों में खलबली मची है।
तत्कालीन डीएम ने दिए थे अवैध कॉलोनियाें में सुविधाएं न देने के निर्देश
तत्कालीन डीएम राजेश कुमार त्यागी ने शहर में तैयार हो रहीं अवैध कॉलोनियों में कोई भी सुविधा न देने के निर्देश दिए थे। इसके लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, बीएसए, डीआईओएस, जिला परियोजना अधिकारी, विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को इन कॉलोनियों में सुविधाएं न देने के निर्देश दिए थे। साथ ही बिना मानचित्र पास कराए चल रहे बरात घर, स्कूल, महाविद्यालयों आदि पर कार्रवाई करने को कहा था। डीएम के इस आदेश के बाद भी कई विभागों द्वारा ऐसी कॉलोनियों में सुविधाएं दी जा रही हैं।
- अवैध कॉलोनियों का चिह्निकरण किया जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होने के बाद भी फिर से प्लॉटिंग करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - सुधीर कुमार, एसडीएम सदर/विनियमित प्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें