फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा बांध का 20 किलोमीटर मार्ग क्षतिग्रस्त, गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

Tue, 05 Nov 2024 03:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। तहसील क्षेत्र में गंगा बांध का करीब 20 किलोमीटर मार्ग क्षतिग्रस्त है। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा है। कई स्थानों पर सड़क कट चुकी है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे गांव मोहमदाबाद से लेकर धौरिया, दियावली खालसा, सतेड़ा, गंगाचोली, सिरसा गुर्जर, मेहरपुर, गंगा नगर, जयतौली की मढैया, देहरी खादर, जल्लोपुर, विरामपुर, पौरारा, मुबारिजपुर से सलारा तक करीब 20 किलोमीटर मार्ग गंगा बांध पर बना हुआ है। इस मार्ग पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहन दौड़ते हैं। दढि़याल, गंगेश्वरी, रहरा, आदमपुर की दिशा से ब्रजघाट की तरफ जाने वाले वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। यह मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह से कट चुका है, जिससे वाहनों को गुजरने में परेशानी होती है।
कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले गंगा स्नान के लिए हजारों की तादाद में इस मार्ग से गुजरेंगे। क्षेत्र में पूठ घाट, देहरी घाट, जलोपुर घाट, पोरारा घाट समेत कई स्थानों पर गंगा स्नान होता है। मेले का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे में क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवागमन से श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गांव तरौली निवासी प्रधान पति प्रमोद नागर, मटीपुरा के प्रधान अरुण कपासिया, दौरारा निवासी दीपक त्यागी आदि लोगों का कहना है कि मार्ग की मरम्मत गंगा स्नान से पहले हो जानी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार का कहना है कि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें