फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ना सर्वेक्षण में लगीं 193 टीमें

Mon, 19 May 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने की सर्वेक्षण नीति जारी की जा चुकी है। जिसमें किसानों के गन्ना सर्वेक्षण कार्य के लिए 193 टीमें लगाई हैं। डीसीओ ने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर क्षेत्रफल से संबंधित घोषणापत्र न भरने पर गन्ने का सट्टा बंद भी हो सकता है। उन्होंने सर्वे के दौरान टीम से सर्वे स्लिप लेने की अपील भी की है।
विज्ञापन

जिले में बड़े स्तर पर गन्ने की खेती की जाती है। यहां करीब 1.70 लाख किसान एक लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन पर गन्ने की खेती करते हैं। गन्ने की फसल के लिए गन्ने सर्वेक्षण नीति जारी होने के बाद एक मई से जीपीएस आधारित गन्ना सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है।
सर्वे के लिए 193 टीम काम कर रही हैं। हर टीम में तीन-तीन सदस्य लगाए गए हैं, जो गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण कार्य करेंगी। जिस गांव में टीम जाएंगी वहां के किसानों को तीन दिन पहले विभाग में पंजीकृत मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए आने की सूचना देंगी।
विज्ञापन

डीसीओ ने बताया कि किसानों को अपने बोए गन्ने के क्षेत्रफल के संबंध में विभागीय बेवसाइट पर घोषणा पत्र भी उपलब्ध कराने होंगे। डीसीओ ने बताया कि घोषणा पत्र नहीं दिया तो संबंधित किसान का गन्ना सट्टा बंद भी हो सकता है। किसान सर्वे टीम से स्लीप अवश्य प्राप्त करें। जिससे कि बाद किसी तरह की कोई परेशानी न हो। डीसीओ ने मनोज कुमार ने बताया कि समय-समय पर अधिकारियों द्वारा भी गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें