फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का दाम नहीं बढ़ाने पर सरकार की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन अन्य किसान संगठनों ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का दाम नहीं बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार मिल मालिकों के प्रभाव में काम कर रही है।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि खेती के काम आने वाली सभी वस्तुओं के दाम सरकार ने बढ़ा दिए हैं लेकिन गन्ने के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को गन्ने का दाम घोषित करने से पहले सभी बातों को ध्यान में रखना चाहिए था।
जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने भी गन्ने के दाम पिछले साल के समान ही रखने की आलोचना करते हुए इसे किसानों के साथ अन्याय बताया। भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय सलाहकार कैलाश त्यागी ने भी इसे किसानों के साथ नाइंसाफी बताया है। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें