फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआखेड़ा। गांव स्थित प्रथमा बैंक के शाखा प्रबंधक पर ग्रामीणों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत भाजपा विधायक राजीव तरारा से की है। विधायक ने बैंक के चेयरमैन से फोन पर वार्ता करते हुए शाखा प्रबंधक को हिदायत देने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रथमा बैंक के खाताधारकों का आरोप है कि नवागत शाखा प्रबंधक ने चार्ज संभालते ही उनके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया है। शाखा में बुलाकर उनको अन्य लोगों के सामने अपमानित किया जाता है।
किसानों का आरोप है कि कोई भी जानकारी मांगने पर शाखा प्रबंधक बुरी तरह पेश आते हैं। ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक की कार्यशैली की शिकायत प्रथमा बैंक के चेयरमैन से लिखित में की है। शिकायत करने वालों में प्रदीप कुमार, चंद्रपाल सिंह, नरेश कुमार, रवि, असलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें