फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डींगरा बिजलीघर को चालू किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से वर्ष 2005 में बनकर तैयार डींगरा बिजलीघर को चालू कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में आगामी पेराई सत्र में गन्ना पर्ची वितरण का दायित्व चीनी मिल प्रशासन को ही दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी संजय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डींगरा बिजलीघर को चालू किए जाने की मांग की गई है। कहा है कि लाखों रुपये की लागत से वर्ष 2005 में डींगरा बिजलीघर तैयार हो गया था लेकिन यह चालू नहीं हो पा रहा है। कर्जा माफी का लाभ सभी किसानों को दिए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। ज्ञापन में वेव शुगर मिल पर बकाया किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान कराए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर नवनीत त्यागी, पुनीत कुमार, महीपाल सिंह, सचिन कौशिक, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें