मंडी धनौरा। नगर के वाईएमएस पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने निकटवर्ती गांव धनौरी खुर्द में ग्रामीणों को सफाई के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं के चारे के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने कूड़े आदि से जैविक खाद बनाने की जानकारी दी। इससे पहले स्वयंसेवकों ने गांव में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर नीरज गहलोत, शीबा फरीदी, नाहिदा परवीन, शमा अख्तर, कपिलदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।