फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला इंडस्ट्रीयल में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगर के नाईपुरा स्थित इंडस्ट्रीयल विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को दिनभर कार्य चलेगा। जिस वजह से इंडस्ट्रीयल ऐरिया को दिनभर बिजली नसीब नहीं होगी। आपूर्ति नहीं मिलने से इंडस्ट्रीज प्रबंधन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जेई गजेंद्र सिंह ने बताया कि नाईपुरा स्थित इंडस्ट्रीयल विद्युत उपकेंद्र से पेपर मिल, इनसिलको, कामाक्षी पेपर मिल, आरएसीएल समेत कई औद्योगिक ईकाइयों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। लेकिन शनिवार को विद्युत उपकेंद्र पर कम क्षमता का ट्रांसफार्मर हटाकर उसके स्थान पर अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा। जिसकी वजह से दिनभर आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया कि तीन एमबीए टीएफ के स्थान पर पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा। सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें सबसे अधिक परेशानी पेपर मिल को उठानी पड़ेगी। इसके अलावा गजरौला नगर की आपूर्ति किसी भी प्रकार से बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें