फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा में शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र के गांव नवादा में स्थित शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान को यहां से हटवाया जाए। इससे गलत प्रभाव पड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को भी शराब प्रभावित कर रही है। शराब दुकान को यहां किसी भी हाल में नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव नवादा के ग्रामीण एकत्र होकर शराब की दुकान के पास पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव में करीब एक वर्ष पहले शराब की दुकान आई थी। तब से यहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किशोरावस्था में ही बच्चों को शराब की लत लग रही है। बड़ों को देखकर वह भी शराब की दुकान की ओर आकर्षित हो रहे हैं और गलत संगत में पड़ रहे हैं। जिससे माहौल खराब हो रहा है। मांग की गई कि जल्द ही यहां से शराब की दुकान को हटवाया जाए। नहीं तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में बिजेंद्र, रोजित, मोनू यादव, शिवराज सिंह, दिनेश, चेतन, सतपाल, वेदपाल, बिजेंद्र, ब्रह्मपाल, विनीत यादव, समरपाल सिंह, मोनू यादव, मनोज, सलमान, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें