फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने कैबिनेट मंत्री की कोरल फैक्ट्री का किया घेराव, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने कैबिनेट मंत्री की कोरल फैक्ट्री का किया घेराव
विज्ञापन

-कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन, जमकर किया हंगामा
फोटो भी है।
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। समायोजन निरस्त किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद शिक्षामित्रों का लगातार आंदोलन जारी है। मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हाईवे स्थित कोरल फैक्ट्री का घेराव किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षामित्रों ने दोपहर करीब एक बजे कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ और आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने एक मंच पर आते हुए बनाए गए शिक्षा मित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को जिले के सुबह दस बजे खेलकूद एवं युवा कल्याण कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की नेशनल हाईवे स्थित कोरल फैक्ट्री का घेराव किया। संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि सहायक अध्यापक के पद से हटना मंजूर नहीं है। सरकार शिक्षामित्रों की रोजी रोटी के लिए कोई ऐसा रास्ता निकाले, जिससे उनका जीवन यापन चल सके । सरकार की चुप्पी ही शिक्षामित्रों को उग्र आंदोलन करने को बाध्य कर रही है। जिलामंत्री संजीव कुमार ने कहा कि सरकार कोई रास्ता निकाले। नहीं तो शिक्षामित्र परिवार के साथ आत्महत्या का कदम उठाने को बाध्य होंगे। जिला संरक्षक रामवीर सिंह ने कहा कि समायोजित शिक्षामित्रों के भविष्य पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। योगी सरकार पद सृजन कर फिर से शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर खुली भर्ती में शामिल करे। सुधीर पोसवाल ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के धैर्य की परीक्षा न ले। पुनर्विचार याचिका दाखिल करने और फैसला आने तक शिक्षामित्रों को समायोजित पद पर कार्य करने दिया जाए। इस मौके पर विवेक त्यागी, नाजिम हुसैन, यूनुस खान, शिवप्रकाश शर्मा, नरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, विनय कुमार, नरदेव सिंह, जितेंद्र पाल, सचिन, सुमित चौधरी, सुमन नागर, कुलदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें