फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर फिर शुरू हुई हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला।
सावन मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए ब्रजघाट से जलभर कर अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं। हाईवे पर बम-बम भोले के जयकारों की गूंज फिर सुनाई देने लगी है। हालांकि कांवड़ियों की संख्या अभी कम होने से हाईवे वन वे नहीं किया गया है। यदि गुरुवार को हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो हाईवे वन-वे किया जा सकता है।
21 जुलाई को महाशिवरात्रि पर मुख्य जलाभिषेक किया गया था। इसके बाद शिवालयों में 24 जुलाई को तीसरे सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाया गया था। अब सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए कांवड़िए ब्रजघाट से कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ने शुरू हो गई है। बुुधवार को बरेली, रामपुर, संभल आदि दूर जनपदों के शिवभक्त ब्रजघाट से कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुए। हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। आस्था की डगर पर हर उम्र के शिवभक्तों के कदम बढ़ रहे हैं। इसमें दिव्यांग भी पीछे नहीं है। रिक्शे पर ही कांवड़ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने हाईवे कटों को बंद करा दिया है, लेकिन अभी रूट वन वे नहीं किया गया है। गुरुवार को यदि कांवड़ियों की संख्या हाईवे पर बढ़ी तो हाईवे वन-वे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ब्रजघाट से कांवड़िये कांवड़ लेकर चलने लगे हैं। लेकिन संख्या अभी कमी है। यदि गुरूवार को हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो रूट वन वे कर दिया जाएगा। हाईवे के कटों को बंद करा दिया गया है।
- अजय कुमार, सीओ धनौरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें