फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांड़ों के हमले में 21 महीनों में 18 की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में सांड़ों का आतंक लंबे समय से है। एक के बाद एक हमले में लोगों की जान जा रही है तो कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार खामोश बैठे हैं। स्थिति यह है कि पिछले 21 माह में अब तक सांड़ व छुट्टा पशुओं के हमले में 19 लोगों की जान जा चुकी है। अभी तक सांड़ों को पकड़ने के लिए ठोस व्यवस्था नहीं बन सकी है। कागजों में छुट्टा पशु व सांड़ को पकड़ने के दावे तो किए जाते हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन


इन लोगों की गई जान
- 12 मार्च 2023- सांड़ की टक्कर से बाइक सवार बिजनौर निवासी युवक की नौगांवा सादात क्षेत्र में मौत हो गई थी।
- 19 मार्च 2023- रजबपुर के गांव गजरौला प्रभुवन के रहने वाले रामरत्न सिंह व उनके बेटे मुनेन्द्र सिंह बाइक से जा रहे थे। उन्हें छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी। जिसमें मुनेंद्र की मौत हो गई थी।
-19 मार्च 2023- सैदनगली क्षेत्र के ग्राम गलसुआ निवासी किसान असगर को सांड़ ने हमलाकर मौत के घाट उतार दिया था।
-22 मार्च 2023- ढबारसी निवासी भूरे सैफी को खेत पर काम करते हुए सांड़ ने कुचलकर मार डाला था।
- 24 मार्च 2023- आदमपुर थानाक्षेत्र में बीजनपुर गांव निवासी नेमचंद को सांड़ ने हमलाकर मार डाला था।
- 7 अप्रैल 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी किसान रामवीर पर हमलाकर सांड़ ने जान ले ली थी।
- 29 मई 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा खादर निवासी छब्बीस वर्षीय फौजी अंकित कुमार की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 06 जून 2023- रुखालू निवासी 11 वर्षीय कक्षा पांच के छात्र दुष्यंत पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
- 10 जुलाई 2023- गांव पौरारा निवासी 70 वर्षीय होती सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया था। उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
- 14 जुलाई 2023- गांव मंगरौली में सांड़ के हमले में घायल 40 वर्षीय छत्रपाली की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
-17 जुलाई 2023- गांव नगला खादर में सांड़ के हमले में चौदह वर्षीय लोकेश की मौत हो गई थी।
- 26 अगस्त 2023- गांव खुर्तिया निवासी होमगार्ड सतवीर की बाइक सांड़ के टकराने से उनकी माैत हो गई थी।
- पांच अक्टूबर 2023-गांव आदमपुर में कुंवरपाल सैनी की 20वर्षीय बेटी कविता की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 30 नवंबर 2023- गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी बाइक सवार 45 वर्षीय शौकत अली को संभल मार्ग पर सांड़ ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
-30 जनवरी 2024- हसनपुर के गांव वाटूपुरा में खेत पर सांड़ के हमले में बचने को दौड़े किसान 45 वर्षीय सुरेश की गिरकर मौत हो गई थी।
- 15 अप्रैल 2024- हसनपुर के लुहारी खादर में 70 वर्षीय किसान करन सिंह की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 28 जुलाई 2024- हसनपुर के गांव सिरसा कला में 70 वर्षीय बुंदो पत्नी नन्ही को सांड़ ने मार डाला था।
- 5 दिसंबर 2024- हसनपुर के गांव में 55 वर्षीय होरीलाल की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 11 जनवरी 2025- गजरौला के गांव शीशों वाली में दो सांड़ों ने हमलाकर किसान कलुआ को पटककर मार डाला।

किसी मृतक के परिजन को नहीं मिला मुआवजा
जिले में सांड़ व छुट्टा पशु के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन के परिजन को आज तक मुआवजा नहीं मिल सका है। सांड़ या छुट्टा के हमले से मृतक आश्रित को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। किसी भी मृतक के परिजन को मुआवजा नहीं मिल सका है। आपदा विभाग में अभी तक कोई आवेदन भी नहीं आया है।
विज्ञापन

-
यह है आवेदन की प्रक्रिया
इस योजना को लेकर अभी तक उस स्तर पर प्रचार प्रसार भी नहीं हुआ है। इसलिए पीड़ित परिवार आवेदन नहीं कर सके। घटना के बाद सूचना लेखपाल और पुलिस को देनी होती है। लेखपाल अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे और पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी। इस रिपोर्ट के माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा 1070 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
-
सांड़ के हमले में किसान की मौत की घटना दुखद है। लगातार सांड़ व छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जा रहा है। जिस गांव में यह घटना हुई, वहां पशु पालन विभाग व प्रशासनिक टीम को भेजा जाएगा। साथ ही संबंधित टीम को निर्देशित किया जाएगा कि इस तरह के हिंसक सांड़ को तत्काल पकड़वाकर गोशाला में छोड़ा जाए। निधि गुप्ता वत्स, डीएम।
विज्ञापन

-

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें