फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिका की टैक्स दरों के निर्धारण में आईं 17 आपत्तियां

Tue, 21 Jan 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

ईओ दीपिका शुक्ला ने टैक्स दरों के निर्धारण में आईं आपत्तियों की सुनवाई की। इस दौरान कई सभासदों ने टैक्स को पहले से भी कम करने की मांग उठाई। ईओ ने टैक्स कम करने में असमर्थता जताई।
पालिका ने बीते दिनों टैक्स का निर्धारण किया है। करों में की गई वृद्धि के संबंध में नागरिकों और सभासदों से आपत्तियां मांगी गईं थी, जिस पर 17 आपत्तियां आईं। सोमवार को ईओ ने आपत्तियों की सुनवाई की। इस दौरान पालिका में राजपाल सिंह, सुमन शर्मा, मनु शर्मा, अरविंद कुमार आदि सभासद पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आपत्तियों की सुनवाई कर रहीं ईओ से टैक्स की पुरानी दरें लागू करने को कहा। अपनी बात रखते हुए कहा कि नगर की जनता नया टैक्स वहन करने में सक्षम नहीं है। इसलिए नई दरें लागू न की जाएं। इस दौरान कुछ सभासदों ने टैक्स माफ करने की भी मांग उठाई। जिस पर ईओ ने असमर्थता जताई। कहा कि टैक्स माफ नहीं किए जा सकते। ईओ ने बताया कि दो दिन बाद आपत्तियों की फिर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें