फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बगैर नक्शा पास कराए प्लॉटिंग करने में तीन भाइयों समेत पांच पर केस दर्ज

Tue, 21 Jan 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग करने के मामले में तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों पर अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का भी आरोप है।
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। अमरोहा खास बाहर चुंगी स्थित गाटा संख्या 400 और 401 की जमीन में 4657 वर्ग मीटर जमीन पर प्लाॅटिंग करने के लिए मोहल्ला लकड़ा सलावाली निवासी सगे भाई राजू, चंपत, कृपाल व उनकी मां केला देवी व रूपचंद ने विनियमित क्षेत्र में नक्शा पास कराने के लिए आवेदन किया था। अभी विनियमित क्षेत्र से नक्शा स्वीकृत नहीं हुआ था। इसके बावजूद आरोपियों ने प्लाॅटिंग करके प्लाॅट बेचने शुरू कर दिए। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम सुधीर कुमार के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र की टीम ने 25 अक्तूबर 2024 को प्लाटिंग ध्वस्त करा दी थी। साथ ही आरोपियों को जमीन में कोई निर्माण नहीं करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपियों ने दोबारा से प्लाटिंग शुरू कर दी। विनियमित क्षेत्र के जेई भानु प्रताप सिंह ने मौके का निरीक्षण किया तो हकीकत का पता चला। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने जेई भानु प्रताप सिंह को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में विनियमित क्षेत्र के जेई की तहरीर पर मोहल्ला लकड़ा सलावाली निवासी सगे भाई राजू, चंपत, कृपाल व उनकी मां केला देवी और रूपचंद के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा अज्ञात आरोपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें