फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 17 और मरीज डेंगू के मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार का कहर थम नहीं रहा है। हालात खराब होते जा रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी तादाद में मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। दिन निकलते ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। बुुधवार को भी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 3499 मरीज पहुंचे। इसमें 296 बुखार में मरीज मिले है। जबकि 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सितंबर माह की शुरूआत से अब तक जिले में बुखार का कहर जारी है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी बुखार से पीड़ित हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर झोलाछाप चिकित्सकों के पास तक बुखार के मरीजों की भरमार है। गुरुवार जिला अस्पताल का बुरा हाल है। अस्पताल की ओपीडी खुलने से पहले ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मारामारी की स्थिति दिखाई दी। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी 3499 के पार पहुंच गई। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी, सांस, दमा, टाइफाइड और डायरिया मरीज थे। सबसे ज्यादा 396 मरीज बुखार के मरीज मिले है। बुखार के कहर के चलते अस्पताल के वार्ड फुल हो गए हैं। इसके अलावा टाइफाइड के 12 और डायरिया के 28 मरीज मिले हैं। साथ ही 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें