फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के नाम एक कांवड़ में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बोल बम संग भारत माता की जय, भगवा हुआ हाईवे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
सावन माह में सोमवार पर बोल बम के जयकारों के संग तो कांवड़ लाई जा रही थी, लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा का राष्ट्रीयकरण देखने को मिला। आरएसएस, भाजपा और अन्य संगठनों ने मिलकर एक कांवड़ देश के नाम यात्रा निकाली गई। करीब सवा किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा देखते ही बनती थी। हाईवे पूरी तरह से भगवा से पटा दिखाई दिया। बोल बम के जयकारों संग भारत माता की जय सुनाई दे रही थी। यात्रा में शामिल सैकड़ों छोटे बढ़े तिरंगों के बीच चल रहा 70 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र था। देर शाम यात्रा अमरोहा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल हसनपुर और गजरौला के कांवड़िया अपने गन्तव्यों को रवाना हुए। सोमवार को जलाभिषेक किया जाएगा।
रविवार को एक कांवड़ देश के नाम का नारा लेकर ब्रजघाट पहुंचे शिवभक्तों के सैलाब ने ब्रजघाट देवभूमि को भी देशभक्ति का चोला पहना दिया। गंगा में स्नान के बाद भगवा रंग के कपड़े पहन हाथों में तिरंगा झंडा लेकर रवाना हुए शिवभक्तों का सैलाब जैसे ही हाईवे ब्रजघाट पुल पर पहुंचा। तो हाईवे जाम हो गया है। हजारों की तादाद में शिवभक्त तिरंगे के साथ आगे बढ़ने लगे। एक कांवड़ देश के नाम लंकर चले कांवड़ बेड़े में 70 फीट लंबा तिरंगा शामिल था। इसके अलावा सैंकड़ों तिरंगे थे। बेड़े में कई लीटर क्षमता का कलश था जिसमें गंगा चल भरा गया। उसे रथ पर रखा गया। भारत माता की प्रतिमा इस रथ पर रखी थी। जलभरने के बाद ब्रजघाट पुल पर शिव आरती और भारत माता की आरती की गई। इसके बाद बोल बम, भारत माता की जय, हर-हर महादेव के जयकारों संग यात्रा अमरोहा की ओर बढ़ रही थी। ब्रजघाट पुल पर चलती यात्रा की छवि निराली दिख रही थी। बेड़े में शामिल गजरौला, अमरोहा, हसनपुर व मुरादाबाद के लोगों ने भगवा चोला पहनकर शिव और देशभक्ति को एक साथ ऐसा मिलाया कि उन्हें देखने वाला हर कोई उनका मुरीद हो गया। देश के नाम एक कांवड़ में शमिल धनौरा विधायक ने बताया कि देश की रक्षा के लिए हमारे जवान दिनरात दुश्मनों के सामने सीना ताने खड़े हैं। जवानों को यह संदेश देने के लिए कि वह अकेले नहीं है, उनके साथ पूरा देश खड़ा है। यह कांवड़ देश और उसकी रक्षा करने वाले जवानों को समर्पित है। सोमवार सुबज छह बजे अमरोहा के वासुदेव मंदिर पर जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन



रुककर सेल्फी ली और टैग किया
गजरौला। यात्रा के दौरान हाईवे जाम हो गया था। लोग परेशान थे लेकिन जब यात्रा देखी तो हतप्रभ रह गए। बस, कार और बाइक से उतरकर वीडियो बनाने लगे। क्या छोटा क्या बड़ा, हर कोई यात्रा देखने में खो गया। युवाओं ने सेल्फी ली और तुरंत ही फे सबुक पर डालकर दोस्तों को टैग भी कर दिया।
विज्ञापन


गांव से बाहर निकल आए ग्रमीण
गजरौला। यात्रा के निकलने की जानकारी जिस-जिस गांव तक पहुंच रही थी वहां के ग्रामीण गांवों से निकलकर हाईवे पर इकट्ठा होते गए। यात्रा मोहम्मदाबाद में ग्रामीणों को जब पता लगा तो वह फूल लेकर पहुंचे और यात्रा के मार्ग में डालना शुरू कर दिया। भारत माता के चित्र पर पुष्प वर्षा की गई। ख्यालीपुर ढाल, शहबाजपुर डोर में भी यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें