फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटने को ले जाई जा रही 16 ऊंटों की खेप पकड़ी

Sun, 25 Sep 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
नौगावां सादात में पकड़े गए वध के लिए जाते ऊंट। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में बड़े पैमाने पर ऊंटों का कटान हो रहा है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात फिर एक ट्रक को पकड़ कर वध के लिए लाए गए 16 ऊंट बरामद किए हैं। भागने की कोशिश कर रहे चालक समेत चार कारोबारियों को पुलिस ने दबोच लिया। कारोबारी ऊंटों को नहर के किनारे जंगल में बने अवैैध पशु वधशाला में काटने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

 
एसओ उपेंद्र सिंह यादव को शुक्रवार की रात 11 बजे सूचना मिली कि 12 टायरा ट्रक में ऊंटों को लाया जा रहा है। यह ऊंट शिकरिया के जंगल में नहर किनारे बने पशु वधशाला में काटे जाएंगे। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। आधे घंटे बाद पुलिस को ट्रक आता दिखा। चालक ने रास्ते में पुलिस देख ट्रक रोक दिया तथा इससे उतर कर चालक समेत चार ने भागने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। पुलिस ने पीछा कर चालक समेत चारों को दबोच लिया।

 सहारनपुर के गंगोह थाना कस्बा निवासी नासिर व साबिर तथा मूढापांडे के चमरौआ गांव निवासी शौकीन व चालक इरफान निवासी गुलाम औलिया गंगोह सहारनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े ऊंट तस्करों ने बताया कि ऊंटों को नहर किनारे स्थित नईम की वधशाला में पहुंचाने जा रहे थे। एसओ ने बताया कि 16 ऊंटों लदा ट्रक पकड़ा है, चार तस्कर  भी पकड़े गए हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह सभी ऊंटों को काटने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन


संभल की फैक्ट्री में सप्लाई करते थे मांस
क्षेत्र में बड़ा पैमाने पर ऊंटों का कटान हो रहा है। नौगावां सादात के सिकरिया गांव निवासी नईम कुरैशी ऊंटों का बड़ा तस्कर बताया जाता है। उसी की वधशाला में इनको काटने ले जा रहे थे। शुक्रवार की रात पहले ही पुलिस पहुंच गई।

इसके कारण वधशाला पहुंचने से पहले की पकड़े गए। कारोबारियों ने पुलिस को बताया कि ऊंटों को काट कर संभल की मांस को फैक्ट्रियों में सप्लाई करते हैं। इससे पहले भी पुलिस यहां से ऊंटों को बरामद कर चुकी है। नौगावां पुलिस ने जुलाई में अवैध रूप से चल रही वधशाला में छापा मार कर वध के लिए लाए गए दस जिंदा ऊंटों को बरामद किया था। तीन ऊंटों को काटा जा चुका था। दो मरणासन्न हालत में थे। बाद में मांस को पुलिस ने गड्ढा खोद कर दबवा दिया।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें