फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल लेने जा रहे हैं तो हेल्मेट लगाकर जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बगैर हेलमेट लगाए दुपहिया वाहनों को पेट्रोल नहीं देने के डीएम के आदेशों का असर नजर आने लगा है। पंपकर्मी उनके आदेशों का हवाला देकर तेल डालने में आनाकानी कर रहे हैं और सख्ती भी दिखाने लगे हैं। इसे लेकर उनकी पंप पर बगैर हेलमेट आने वालों से नोकझोंक भी हो रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने 16 जून को जनपद के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र भेजकर स्पष्ट कहा है कि किसी भी सूरत में बगैर हेलमेट लगाए पंप पर आने वाले दुपहिया वाहन वालों को पेट्रोल नहीं दिया जाए। यदि इसका उल्लंघन किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के कई जनपदों ने डीएम-एसपी ने इस तरह का फरमान जारी किया हुआ है। वैसे ही सड़क हादसों को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें काफी संजीदा हैं। यही वजह रही कि यहां भी इस आदेश का असर धीरे-धीरे नजर आने लगा है। पेट्रोल पंप पर कर्मी सीधे तौर पर बगैर हेलमेट वाले लोगों को पेट्रोल देने में आनाकानी कर रहे हैं। हालांकि लोकल और जानपहचान का हवाला देकर लोग पंपकर्मियों से पेट्रोल देने की गुहार करते नजर आए। भानपुर स्थित गंगा फिलिंग स्टेशन पर मौजूद पंपकर्मी अमर सिंह और हेमराज सिंह ने बताया कि कई लोग हेलमेट के लिए कहने पर बिगड़ जाते हैं। फिर फोन कर सिफारिशें लगवाते हैं, लेकिन आदेश का असर धीरे-धीरे अवश्य होगा।

हेलमेट नहीं होने की वजह से ही आए दिन सड़क हादसों में लोग जान गवां देते हैं। प्रदेश सरकार इसे लेकर काफी संजीदा है। जनपद में यदि किसी पंप पर बगैर हेलमेट वालों को पेट्रोल देते पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- उमेश मिश्र, जिलाधिकारी

जिलाधिकारी के आदेश का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। इससे भले ही पंप पर बिक्री कम हो गई है, लेकिन लोगों की जान बचाने और उनमें जागरूकता लाने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

-अनिल गर्ग, संचालक गंगा फिलिंग स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें