फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में हंगामा, ईओ के लहजे पर भड़के सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक में ईओ के लहजे पर हंगामा हो गया। सभासदों ने इस पर गहरी आपत्ति जताई। ईओ के जेल भेजने के अल्फाज पर सभासदों का धैर्य जवाब दे दिया। इसी बीच कुछ सभासदों ने आस्तीनें चढ़ानी शुरू कर दीं, जबकि कुछ सभासद मुट्ठिया भींचने लगे। एक स्वर में ईओ की कार्यशैली पर सवाल उठाया। इसके चलते 10 मिनट तक माहौल गरम रहा। ईओ के बैकफुट पर आने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बजट 2019-20 के अनुमोदन के लिए सोमवार को सभासदों की बैठक बुलाई गई थी। इसके लिए कर विभाग के हाल में सोमवार की शाम 6.35 बजे बोर्ड की बैठक शुरू हुई। सभासद सरताज आलम ने ईओ सुखवीर सिंह के कार्यशैली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सभासदों की सुनवाई नहीं हो रही है। बाहरी और चहेतों का हस्तक्षेप बढ़ रहा है। इसी बीच ईओ सुखवीर सिंह और सभासद सरताज आलम में बहस होने लगी। बहस बढ़ती देख ईओ का तेवर तल्ख हो गया। इसी बीच सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। ईओ ने कहा कि जो जिस तरह करेगा। उसके साथ बिल्कुल उसी तरह का सुलूक होगा। जेल भेजने से भी नहीं पीछे हटेंगे। यह सुनते ही सभासद सरताज आलम और मुमताज खान ने आपत्ति जताई। कहा कि जेल जाने को तैयार हैं। इसके बाद सभासद एकजुट हो गए। उन्होंने ईओ के शब्दों पर आपत्ति जताई। इसी बीच हंगामा बढ़ने लगा। सभासद प्रतीक शर्मा, वीर अभिमन्यु, बाबूराम वाल्मिकी, कमर नकवी, नूर फैजी, नूर नबी पहलवान ने हंगामा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख ईओ सुखवीर सिंह बैकफुट पर आ गए। अध्यक्ष शशि जैन के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें