मंडी धनौरा। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रदेश प्रभारी सुनील शास्त्री ने लोगों से नियमित रूप से योग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और राष्ट्र को निरोगी बनाने में सहयोग करें।
वह बाईपास मार्ग पर पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक व्यक्ति योग के जरिए योगी व उपयोगी बनें। कहा कि आधुनिकता की दौड़ में आदमी तनाव भरी जिंदगी जी रहा है।
योग से व्यक्ति असाध्य रोगों पर काबू पाया जा सकता है। योग से आज पूरी दुनिया में भारत का नाम हो रहा है। योग की महत्ता पूरा विश्व जान चुका है लेकिन देश में लोग इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।