फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण को धर्मसभा के समर्थन में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर को लेकर नौ दिसंबर को लखनऊ में होने वाली धर्मसभा के समर्थन में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में आरएसएस की सभी शाखा के पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण को रमाबाई डिग्री कॉलेज से बाइक रैली निकाली गई। रैली कॉलेज से शुरू होकर इंद्रा चौक, मुख्य बाजार, मोहल्ला बस्ती, अग्रवाल धर्मशाला, मंडी समिति रोड होते हुए तिघरिया भूड से चौपला, अल्लीपुर भूड होते हुए वापस रमाबाई डिग्री कॉलेज पर आकर समाप्त हुई।
रैली में कार्यकर्ता जयश्रीराम के नाम की भगवा झंडी लगाए हुए थे। रैली के माध्यम से नौ दिसंबर को लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली धर्मसभा में पहुंचने की अपील की। रैली में विहिप, आरएसएस, भाजपा व अन्य हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें