फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लोकसभा चुनाव के लिए अधिगृहीत किए जाएंगे 1500 छोटे- बड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 1500 वाहनों को अधिग्रहण करने का सिलसिला तेज हो गया है। वाहनों के अधिगृहीत होने पर यात्रियों को एक सप्ताह तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दे दिया जा चुका है। प्रेक्षकों ने जिले में डेरा डाल दिया है। चुनावी की तैयारियों का आखिरी दौर चल रहा है। जिले में 1486 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर पहुंचेंगी। प्रशासन ने मतदान कराने से लेकर मतगणना कराने तक की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग को वाहनों को एकत्र करने का जिम्मा दिया गया है। एआरटीओ महेश चंद शर्मा ने बताया कि चुनाव के लिए 1500 वाहनों को अधिगृहीत कर लिया गया है। पूरे जिले भर की स्कूल की बसों के अलावा सड़कों पर चलने वाली प्राइवेट बसें भी शामिल हैं।
वहीं, हल्के वाहनों में जनपद अमरोहा में संचालित समस्त जीप, सूमो, बोलेरो, ईको, जायलो, इनोवा, मैक्स, मैजिक आदि वाहनों को भी अधिग्रहण कर लिया गया है। वाहनों के मालिकों के नाम पते नोट करने के बाद उन्हें नोटिस भेज दिए गए हैं। इन वाहनों को मतदान से चौबीस घंटे पहले ही मंडी समिति में बुला लिया जाएगा। साफ है कि चुनाव में वाहनों के लगने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें