फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर समेत 15 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार रात नोएडा की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल के एक डॉक्टर समेत 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि दो लोगों की एंटीजन और एक ट्रूटेन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के 12, मंडी धनौरा के एक और हसनपुर के दो मरीज और बछरायूं की किशोरी शामिल हैं। कुल मरीजों की संख्या 68 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को विदेश यात्रा करके कोई भी अमरोहा नहीं लौटा है। विदेश से लौटने वालों की संख्या जिले में 512 है। बृहस्पतिवार रात नोएडा लैब से आई करीब 430 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें जिला अस्पताल के एक डॉक्टर, सीएचसी अमरोहा में स्वास्थ्य कर्मी और छह महिलाएं 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति ट्रूूनेट और दो लोग एंटीजन जांच में संक्रमित मिले हैं।
इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 68 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 90 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उधर हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1179 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 418 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 761 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें