फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर जलभराव-गंदगी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव भदौरा के ग्रामीणों ने ढक्का को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव एवं गंदगी के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन

भदौरा से ढक्का मार्ग पर पसरी गंदगी और नालों की सफाई ना होने की स्थिति मे जलभराव के कारण क्षेत्र वासियो का निकलना दूभर हो गया है। बार बार मांग करने के बाद भी गांव मे सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं हो पा रही है।
इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है। जिससे ग्रामीण व क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। गांव भरौरा निवासी कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि मुख्य रास्ते पर मुस्लिम आबादी के बीच जलभराव होने की वजह से नमाजियों को कीचड़ व गंदे पानी से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

गुरुवार को ग्रामीण गांव में ही एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए समाधान का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में निजाज अली, इलियास, फय्यूम अली, लियाकत अली सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें