फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर ऊर्जा से जगमग होंगे खादर के तीन गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बिजली के उजाले से दूर खादर क्षेत्र के चार गांव जल्द ही सोलर ऊर्जा से रोशन दिखाई देंगे। बिजली निगम अधिकारी गांव में बिजली आपूर्ति करने में असमर्थता जता चुके है। जल्द ही नेडा की ओर गांवों में सोलर प्लांट पर लगाने का किया जाएगा।
विज्ञापन

गजरौला से करीब 15 किलोमीटर दूर खादर क्षेत्र में गंगा की धार के निकट गांव टीकोवाली, मंदिर वाली भुड्डी, जहांगीर वाली भुड्डी बसे है। मूलभूत सुविधाओं से मरहूम है। खास बात यह है कि गंगा खादर में होने के कारण अभी तक इन गांवों में बिजली नहीं पहुंची है। आज भी गांव में रोशनी के लिए डिबिया का सहारा है।
सांसद की ओर से प्रयास किए गए, तो गांव में सोलर ऊर्जा से रोशन करने का प्रस्ताव पास हुआ। गांव में नेडा की टीम सर्वे कर चुकी है। जल्द ही तीनों गांवों में सोलर ऊर्जा की प्लेट लगाई जाएगी ओर गांवों को रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बिजली देने में जताई असमर्थता
एक्सईएन विद्युत हरीश चौधरी ने बताया कि उक्त तीनों में बिजली आपूर्ति करने के लिए सर्वे किया गया था। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से गांव में बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकती है। गांव में बरसात के मौसम में दूर दूर तक बाढ़ का पानी जमा हो जाता है। ऐसी स्थिति में कही तार टूट जाए, तो बड़ा हादसा होने का डर रहता है। इस कारण से तीनों गांवों में बिजली लाइन खींचे की एनओसी जारी नहीं की गई।

गांवों में बरसात की समस्या को देखते हुए बिजली आपूर्ति नहीं हो सकती है। इस कारण गांवों में सोलर ऊर्जा से रोशनी देने का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। इस काम को नेडा कर रही है। गांव में टीम सर्वे भी कर चुकी है। जल्द से जल्द काम पूरा कराया जाएगा।
चौधरी कंवर सिंह तंवर, सांसद अमरोहा।

गांवों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है। बिजली अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति देने से मना कर दिया है। सांसद के प्रयास गांव में सोलर ऊर्जा की प्लेट लगाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। जल्द काम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नानक सिंह, ग्राम प्रधान टीकोवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें