गजरौला। ईद उल अजहा गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अकदीतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क के अमनो अमान की दुआ मांगी। वहीं एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
गुरुवार की सुबह गजरौला की चौपला और चौहानपुरी मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज साढ़े सात बजे अदा की गई। अकीदत के साथ लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद इमाम साहब ने देश के अमनो अमान के लिए दुआ कराई। कौम के सभी लोगों से कुर्बानी को सही तरीके से करने की बात कही। ईद की नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। एक दूसरे के गले मिलकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी।
बच्चों ने मस्जिदों के पास लगी दुकानों से खिलौने आदि खरीदे और चाट पकौड़ी खाई। शाम होने तक एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा।