फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग की प्री नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे दीपांशु

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के गांधी इंटर कालेज के 12वीं के एक छात्र ने मेरठ में हुई ओपन राइफल शूटिंग में प्रतिभाग कर प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब छात्र अक्तूबर में दिल्ली में होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी शिक्षक दिलीप कुमार का बेटा दीपांशु को शूटिंग का शौक है। वह पिछले एक साल से निशानेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। वह 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने 18 अगस्त को मेरठ में हुई राज्यस्तरीय ओपन राइफल शूटिंग में प्रतिभाग किया और प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 400 में से 361 अंक प्राप्त किए। प्री नेशनल प्रतियोगिता दिल्ली में होगी। दीपांशु का कहना है कि वह भी जकार्ता में हो रहे एशियाड खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले सौरभ चौधरी की तरह देश का नाम रोशन करना चाहता हैं। दीपांशु की इस सफलता से परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें